Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, शहीदों को किया नमन।
मुख्यमंत्री धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, शहीदों को किया नमन।
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर, शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से भेंट कर किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर, शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से भेंट कर किया सम्मानित।
परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।

सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनका स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top