Breaking News
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा, रेखा आर्या।
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा, रेखा आर्या।
हवलदार पंकज की तलाश के लिए, मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश।
हवलदार पंकज की तलाश के लिए, मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर, मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने दी श्रद्धांजलि।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर, मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने दी श्रद्धांजलि।
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।
रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।
रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।

हवलदार पंकज की तलाश के लिए, मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश।

हवलदार पंकज की तलाश के लिए, मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश।

परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वत, संज्ञान।

सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन।

देहरादून/चमोली:- चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए चल रहे खोज एवं बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जाए और अभियान में हरसंभव तेजी लाई जाए। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हैं।

हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है तथा खोज अभियान की प्रगति की निरंतर जानकारी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से भी दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल जाना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने और परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top