Breaking News
गैस सिलेंडरों से चोरी-छिपे गैस निकालने का खुलासा, दो कर्मचारियों सहित गैस एजेंसी पर मुकदमा।

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन।

अग्निवीरों को विदेशों में रोजगार से जोड़ेगा उपनल, 50 प्रतिशत अग्निवीरों को विदेशों में रोजगार दिलाने की तैयारी, गणेश जोशी।

मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा, रेखा आर्या।

हवलदार पंकज की तलाश के लिए, मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर, मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने दी श्रद्धांजलि।

श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।

रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।

टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।

गैस सिलेंडरों से चोरी-छिपे गैस निकालने का खुलासा, दो कर्मचारियों सहित गैस एजेंसी पर मुकदमा।

गैस सिलेंडरों से चोरी-छिपे गैस निकालने का खुलासा, दो कर्मचारियों सहित गैस एजेंसी पर मुकदमा।

देहरादून :- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर मिली शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट को मौके पर भेजा गया। जांच में ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर थे, जिनमें से 4 सिलेंडरों से लगभग 1 किलो से 6.5 किलो तक गैस निकाली जा चुकी थी, जबकि शेष 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए पाए गए। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि वितरण कर्मियों द्वारा अवैध रूप से गैस निकाली जा रही थी, जिसका वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर गैस स्थानांतरण में प्रयुक्त रिफिलर भी बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस वितरण वाहन को तत्काल जब्त कर विधिक कार्यवाही की गई। संबंधित कर्मचारी जयप्रकाश पुत्र प्रेमशंकर एवं रटनेश चंद्रपाल पुत्र के खिलाफ तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर, जनपद देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया। बरामद सभी 26 सिलेंडर सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिए गए हैं। 

जांच दल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट तथा पूर्ति सहायक विजय शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के. के. अग्रवाल ने अवगत कराया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top