Breaking News
उत्तराखण्ड : अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार।

भारत – नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को, और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14वीं JWG की बैठक हुई शुरू।

जिला चिकित्सालय चंपावत में, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का, सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं, मुख्यमंत्री धामी।

विकास और संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, सदैव साथ-साथ चल सकते हैं, उपराष्ट्रपति।

अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज।

पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन, गांवों में मजबूत होगी कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में की, विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में किया प्रतिभाग।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में की, विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में किया प्रतिभाग।

भारत – नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को, और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14वीं JWG की बैठक हुई शुरू।

भारत – नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को, और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14वीं JWG की बैठक हुई शुरू।

देहरादून :- भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा सुरक्षा, सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और आपसी समन्वय को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की जा रही है।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आनंद काफ्ले कर रहे हैं। बैठक को भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर नियमित संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पक्ष सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही सीमा क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच खुली और मैत्रीपूर्ण सीमा को देखते हुए प्रभावी सीमा प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सीमा से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद को बैठक में विशेष महत्व दिया जा रहा है। बैठक के दौरान आपसी सहयोग बढ़ाने और सीमा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए संभावित उपायों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top