Breaking News
पीसीसी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने, कैंट विस क्षेत्र में किया जनसंपर्क, कहा कैंट में मूलभूत सुविधाओं से लोग  आज भी है वंचित।
पीसीसी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने, कैंट विस क्षेत्र में किया जनसंपर्क, कहा कैंट में मूलभूत सुविधाओं से लोग  आज भी है वंचित।
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा।
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट। 
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट। 
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत, स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत, स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक, हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित।
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक, हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित।
मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं।

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं के साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय और सुझाव भी रखे।

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शासन एवं प्रशासन के सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनहित से जुड़े प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कुलदीप की समस्या को सुनते हुए उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता एवं ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड, आबकारी उपनिरीक्षक संघ, कल्प केदार मंदिर समिति, देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार के शिष्टमंडलों एवं प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों, समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का प्रयास है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरलता और समयबद्धता के साथ पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, किशोर उपाध्याय, अनिल नौटियाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर आनन्द स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, जे.सी. कांडपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top