Breaking News
राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व पर, प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व पर, प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष।
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर, विद्यार्थियों से किया संवाद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर, विद्यार्थियों से किया संवाद।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने, उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना, के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने, उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना, के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ली बैठक, कहा पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित।
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ली बैठक, कहा पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी, खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात, रेखा आर्या।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी, खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड कायम, अब तक 2.35 लाख रजिस्ट्रेशन, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड कायम, अब तक 2.35 लाख रजिस्ट्रेशन, रेखा आर्या।
महाराज ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट।
महाराज ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, स्वाइन फ्लू के उपचार को कसी कमर।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, स्वाइन फ्लू के उपचार को कसी कमर।

50 बेड का वार्ड और 5 आईसीयू बेड आरक्षित। 

डॉ. जगदीश रावत बने नोडल अधिकारी। 

देहरादून :- देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से निपटने के लिए कमर कस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया है। गंभीर मरीजों के लिए 5 आईसीयू बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश रावत को स्वाइन फ्लू मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। देहरादून में हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद अस्पताल ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है।

गुरुवार को सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ. राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को स्वाइन फ्लू के मामलों, उपचार व्यवस्था और अस्पताल में की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अन्तर्गत संचालित सेंट्रल मोलीक्यूलर रिसर्च लैबोरेटरी डीएनए/आरएनए स्तर की जांच करने वाला राज्य का अग्रणी सर्टिफाइड सेंटर है। यह मरीजों के लिए बड़ी राहत की बात है कि वे दून में ही स्वाइन फ्लू जांच हेतु सैम्पल अपने शहर में ही दे सकते हैं व 12 से 24 घण्टे में सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

सेंट्रल मॉलिक्यूलर रिसर्च लैबोरेटरी की डायरेक्टर डॉ. ईवा चंदोला ने बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की मदद से स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है तथा 12 से 24 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने की सुविधा है। हाईटैक लैब में उपलब्ध हाईटेक मशीनों के माध्यम से एक दिन में लगभग 100 स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा होने से मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उपचार भी जल्द शुरू किया जा सकता है। अस्पताल की सेंट्रल मॉलिक्यूलर रिसर्च लैबोरेटरी को नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं मापदंडों के अनुरूप स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच के लिए अनुमति प्राप्त है। लैब को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से भी स्वीकृति प्राप्त है और एन. ए. बी. एल से

एक्रीडिटेड है.अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के मामलों में समय पर पहचान, जांच और उपचार मरीज की स्थिति को गंभीर होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने बेड, आईसीयू और जांच सुविधाओं को पूरी तरह तैयार रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top