Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

महाराज ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट।

महाराज ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट।

नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध।

देहरादून/दिल्ली :- प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालीन स्थायित्व के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन विकसित करने की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पहल की है।

महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें अवगत करवाया कि वर्तमान में संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय व्यक्तियों की अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करने में कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई सामने आ रही है। अधिकांश संभावित प्रतिभागी दैनिक मजदूरी, कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों पर निर्भर हैं। प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के दौरान उनकी नियमित आय प्रभावित होती है, जिसके कारण वे प्रशिक्षण में भाग लेने से बचने का प्रयास करते हैं।

इसलिए नल जल मित्र कार्यक्रम के पात्र प्रतिभागियों की प्रशिक्षण अवधि में होने वाली आजीविका हानि को देखते हुए उन्हें मनरेगा के साथ नियमसम्मत अभिसरण के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी, कार्य-दिवस उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार के स्तर से इस पर विचार किये जाने की आवश्यकता है। जिससे ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित हुए बिना अधिकाधिक स्थानीय व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालिक स्थायित्व को भी मजबूती मिल सके।

सतपाल महाराज के अनुरोध और सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में त्वरित कार्यवाही का की बात कहते हुए अपने अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top