Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने, उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना, के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने, उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना, के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सकारात्मक पहल की है।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना तथा पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों को विभागीय स्तर पर परीक्षण के लिए भेजे जाने की जानकारी दी है।

इसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मामले को संबंधित विभाग/प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है।

इसी माध्यम से हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संबंधित प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के समक्ष इन दोनों संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए उत्तराखंड में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से राज्य में गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रशिक्षित पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक तकनीकी एवं सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों प्रस्तावों के परीक्षण को उत्तराखंड की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top