Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण।

राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड के जनमानस को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री रेखा आर्य।

तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है, मंत्री खजान दास।

खरगे की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ अपराध, तुरंत दर्ज हो एफआईआर, राहुल गांधी।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के, विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास।

सीएम धामी ने व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद, कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील।

सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर, उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास।

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल, डाॅ. धन सिंह रावत।

भारतीय संस्कारों का प्रतीक है रक्षाबंधन, रेखा आर्या।

देहरादून :- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने परिवार के साथ पर्व मनाने की तस्वीर और भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वैष्णवी ने अपने भाइयों आदित्य और कृष्णा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, यशस्वी और मंगलमय जीवन की कामना की।

रेखा आर्या ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रेशम के धागे का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सुरक्षा, विश्वास और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना इस पर्व को विशेष बनाती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि एक मां के रूप में बच्चों के बीच का निश्छल प्रेम और एक-दूसरे की ढाल बनने का भाव देखकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्य और संस्कार समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

रेखा आर्या ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बेटियों के मान-सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का यह पावन बंधन प्रदेश और देश के हर घर-आंगन में अटूट बना रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top