Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण।
राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड के जनमानस को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री रेखा आर्य।
राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड के जनमानस को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री रेखा आर्य।
तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है, मंत्री खजान दास।
तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है, मंत्री खजान दास।
खरगे की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ अपराध, तुरंत दर्ज हो एफआईआर, राहुल गांधी।
खरगे की रैली के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ अपराध, तुरंत दर्ज हो एफआईआर, राहुल गांधी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के, विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के, विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास।
सीएम धामी ने व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद, कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील।
सीएम धामी ने व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद, कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील।
सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर, उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास।
सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर, उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास।
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल, डाॅ. धन सिंह रावत।
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल, डाॅ. धन सिंह रावत।

धमकी देने वाले मौलाना का समय खराब, तभी किया देवभूमि का रुख, महेंद्र भट्ट।

धमकी देने वाले मौलाना का समय खराब, तभी किया देवभूमि का रुख, महेंद्र भट्ट।

देवभूमि और धामी को दी धमकी बर्दाश्त नहीं, कठोर कार्रवाई हो, महेंद्र भट्ट।

देहरादून :- भाजपा ने रुद्रपुर में एक मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा देवभूमि का माहौल खराब करने तथा मुख्यमंत्री धामी को धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति और देवभूमि पहचान के खिलाफ साजिशों को नेस्तनाबूद करने का कार्य मजबूती से जारी रहेगा। वहीं तंज कसा कि लगता है, तथाकथित मौलाना का समय खराब आ गया है, तभी उसने देवभूमि का रुख किया होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि की संस्कृति, पहचान और सामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे सभी वैधानिक प्रयासों का समर्थन करती है। प्रदेश सरकार ने कठोर धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता, अवैध धार्मिक कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तथा नियमों के विरुद्ध संचालित संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। देवभूमि की सनातन संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने अथवा धमकी और भड़काऊ बयानों के माध्यम से माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार संविधान और कानून के दायरे में रहकर प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को धमकी, उकसावे या दबाव की राजनीति के जरिए सरकार को उसके जनहितकारी और वैधानिक निर्णयों से पीछे हटाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है विवादित और धमकी भरा बयान देने वाले मौलाना का समय खराब चल रहा है, तभी देवभूमि की ओर आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी और कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक शांति से खिलवाड़ करने वालों को जनता और कानून दोनों का जवाब मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top