Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर, प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक किए वितरित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर, प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक किए वितरित।
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं।
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं।
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात।
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात।
मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर, प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक, रेखा आर्या।
मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर, प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक, रेखा आर्या।
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी, मदन कौशिक।
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी, मदन कौशिक।
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज।
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुना, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुना, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण।
राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड के जनमानस को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री रेखा आर्य।
राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड के जनमानस को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री रेखा आर्य।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुना, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुना, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित, मुख्यमंत्री।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का दिया संदेश।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया है। नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान से देश के युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ने के साथ ही स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा शक्ति के निर्माण को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक रोचक एवं सरल तरीके से पहुंचाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों का भी उल्लेख किया। ऐसे प्रयास युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास से जोड़ने के साथ उनमें अपनी संस्कृति, विरासत और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान कर रहे हैं। इससे समाज के अन्य लोगों को भी अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए नशा मुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक भरत चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top