Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात।

देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारी सक्रिय।

देहरादून :- जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई विभाग; लो॰नि॰वि; ट्रैफिक; पुलिस अथवा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं। निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां भी जल निकासी में बाधा अथवा अन्य समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों द्वारा अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें तथा जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो और जलभराव जैसी स्थिति के कारण जनजीवन प्रभावित न हो। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा जलभराव, सड़क अवरोध या अन्य किसी समस्या की सूचना संबंधित प्रशासनिक तंत्र को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top