Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर, प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक किए वितरित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर, प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक किए वितरित।

आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया।

देहरादून :- आपदा की कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्योति कोटिया ने गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव में आपदा के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।

मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई के तहत गढ़ी कैंट निवासी संतोष पत्नी बृजमोहन एवं बिष्ट गांव निवासी चम्मो देवी पत्नी खजान सिंह को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) ज्योति कोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सहायता राशि मिलने पर प्रभावित परिवारों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की ओर से मिली सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मनोज क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मेघा भट्ट, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top