Breaking News
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं, मुख्यमंत्री।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें प्रेम, त्याग, सेवा, करुणा, सद्भाव और समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता तथा उनके कल्याण का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने गीता के माध्यम से मानव मात्र को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहने का मार्ग दिखाया। गीता में निहित भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास मेे भागीदार बनने का भी आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top