Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को, गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना, सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री धामी।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को, गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना, सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री धामी।
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस, डॉ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस, डॉ. धन सिंह रावत।
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद।
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की 20 फ़रवरी तक बढ़ाई अवधि। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की 20 फ़रवरी तक बढ़ाई अवधि। 
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना, रेखा आर्या।
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना, रेखा आर्या।
केंद्रीय बजट 2026 से, उत्तराखंड पहाड़ों में खुलेगा पर्यटन का नया रास्ता, जानिए आम बजट से क्या मिला फायदा।
केंद्रीय बजट 2026 से, उत्तराखंड पहाड़ों में खुलेगा पर्यटन का नया रास्ता, जानिए आम बजट से क्या मिला फायदा।
बजट 2026-27 से देश और राज्यों के, विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
बजट 2026-27 से देश और राज्यों के, विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट, महाराज।
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट, महाराज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में, एक सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में, एक सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

एसजीआरआरयू के जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान का हाईवोल्टेज शो, छात्र-छात्राओं पर चढ़ा बाॅलीवुड गीत संगीत का सुरूर।

एसजीआरआरयू के जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान का हाईवोल्टेज शो, छात्र-छात्राओं पर चढ़ा बाॅलीवुड गीत संगीत का सुरूर।

देहरादून:- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 सुनिधि चौहान की हाईवोल्टेज प्रस्तुतियों के नाम रहा। बॉलीवुड की बेहतरीन एवं सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी जोरदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

पाश्र्वगायिका (इंडीपाॅप) सुनिधि चौहान ने बाॅलीवुड गीतों पर एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। सुनिधि चैहान के गीतों का जादू हज़ारों छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोला। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने जेनिथ 2024 के आयोजन मंडल को शुभकामनाएं दीं. एसजीआरआरयू के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने छात्र-छात्राओं का भरपूर उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवम एसजीआरआरयू की ब्रांड एंबेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्याल ने सम्मानित किया

गुरुवार को एसजीआरआरयू विश्वविद्यालय की शाम सुनिधि चौहान की प्रस्तुतियों के नाम रही। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में 3 घण्टे तक सुनिधि के गीतों का जादू छाया रहा। सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज एवं परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैस्ट में मौजूद सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। सभी ने सुनिधि चौहान के गीतों पर जमकर डांस किया और उनके गीतों पर झूमते रहे।

काबिलेगौर है कि सुनिधि चौहान एक बेहतरीन गायिका एवम् जबरदस्त परफाॅरमर भी हैं। सुनिधि चौहान अब तक दो हज़ार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। वह देश की एक प्रसि़द्ध एवम् प्रशंसित गायिका हैं। कई बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित और पुरस्कार विजेता भी हैं। उन्होंने अपनी प्रभावशाली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए, अपनी अविश्वसनीय रेंज और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे शो के दौरान सुनिधि अपनी गायकी से प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने गाए गीतों के बारे में संस्मरण भी साझा किए और सभी का आभार व्यक्त किया। उनके आकर्षण और गर्मजोशी ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली शाम में एक और अतिरिक्त आयाम जोड़ दिया।

शो का मुख्य आकर्षण क्रेजी किया रे, मेरे हाथ में तेरा हाथ हो, बुमरो बुमरो, एंवी एंवी लुट ग्या, नी मैं कमली कमली, मुझे मस्त महौल में जीने दे जैसे सुपरहिट गीत शामिल थे। वहीं शीला की जवानी जैसे लोकप्रिय आइटम नंबर पर मैदान में मौजूद सभी लोग नाचते, गाते और झूमते रहे। सुनिधि की बेहतरीन गायकी एवं धमाकेदार परफॉर्मेंस से हजारों छात्र- छात्राएं एवम् फैकल्टी सदस्य भी मंत्रमुग्ध हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top