Breaking News
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।

क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री।

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि, रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा, सोमेश्वर :- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ उन्होंने बीते रोज अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन होने पर प्रभावित परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।इस दुःख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वज्रपात को सहने का धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही आसपास के प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री भी वितरित की।उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने कहा की संकट की इस भीषण घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी आत्मीयता और मज़बूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान -माल के नुकसान के प्रति गंभीर हैं और सभी अधिकारियो को यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं ऐसे प्रभावित लोगों को जो हर संभव सहायता प्रदान की जानी हैं उसे अविलम्ब देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी, गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वडयूड़ा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र सिंह नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, किसान मोर्चा पप्पू नेगी, ग्राम प्रधान महेला हेम जोशी, ग्राम प्रधान बेह प्रदीप पालनी, ग्राम प्रधान बडगल नवीन भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटुली पान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान भाटगाड़ सूरज अलमिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश रौतेला, शमशेर आर्या, पप्पू भोजक, ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट, पूरन फर्तयाल, ठाकुर राम स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top