Breaking News
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यक, मुख्यमंत्री। 
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यक, मुख्यमंत्री। 
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में, 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित किये जायेगे विभिन्न आयोजन।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में, 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित किये जायेगे विभिन्न आयोजन।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, मुख्य सचिव।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, मुख्य सचिव।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं।

भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का है सर्वोच्च स्थान।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों को शिक्षित करने, उनका चरित्र निर्माण कर योग्य नागरिक बनाकर समाज को नई दिशा देने तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का सदैव सर्वाेच्च स्थान रहा है। शिक्षकों का ज्ञान, समर्पण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता हैं, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हमें प्रयासरत रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए आह्वान किया कि वे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना का अनुसरण कर देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण और योगदान, भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की राह प्रशस्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top