Breaking News
9 व 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमाऊं दौरे  पर, मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन तैयारियों के संबंध में ली बैठक।
9 व 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमाऊं दौरे  पर, मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन तैयारियों के संबंध में ली बैठक।
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई।
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई।
शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राष्ट्र का निर्माण करते हैं, डॉ. धन सिंह रावत। 
शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राष्ट्र का निर्माण करते हैं, डॉ. धन सिंह रावत। 
नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के दिए निर्देश।
नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं व, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं व, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने ‘NeST Fest कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, कहा युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति।
सीएम धामी ने ‘NeST Fest कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, कहा युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति।
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ, ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ, ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।
राज्यपाल ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से, 19 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया सम्मानित।
राज्यपाल ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से, 19 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया सम्मानित।
आवारा पशुओं पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा।
आवारा पशुओं पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा।

रायपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या का, 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला हत्यारा। 

रायपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या का, 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला हत्यारा। 

देहरादून :-  राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका के परिवार के यहां लंबे समय से काम करता था और बकाया 18 हजार रुपये की मजदूरी को लेकर उसका विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को दिनेश बंसल ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। मामले में थाना रायपुर में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस को विनीत कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है और करीब 10 वर्षों से देहरादून के अजबपुर में रह रहा है। वह त्रिलोक गेस्ट हाउस में रात के सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। इसके अलावा दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित ‘अनुज प्रकाशन’ बुक शॉप में हेल्पर का काम भी करता था। पुलिस के अनुसार, वह इस परिवार को करीब 15 वर्षों से जानता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की करीब 18 हजार रुपये की मजदूरी बकाया थी। कई बार पैसे मांगने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण वह नाराज था। घटना वाले दिन वह दिनेश बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। आरोपी को घर के पीछे का दरवाजा खुले रहने की जानकारी थी और उस समय रेखा बंसल घर में अकेली थीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रेखा बंसल से बकाया मजदूरी के पैसे मांगे। पैसे नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार किया। चोट लगने के बाद महिला बिस्तर पर गिर गईं और चिल्लाने लगीं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया। कुछ देर बाद जब उसे लगा कि महिला की मौत हो गई है तो वह उनके हाथ से सोने का कंगन निकालकर वहां से फरार हो गया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर मृतका से लूटा गया सोने का कंगन और घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहना गया कड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1), 309(4) और 117(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top