Breaking News
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यक, मुख्यमंत्री। 
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यक, मुख्यमंत्री। 
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में, 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित किये जायेगे विभिन्न आयोजन।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में, 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित किये जायेगे विभिन्न आयोजन।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, मुख्य सचिव।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, मुख्य सचिव।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा। 

महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा। 

देहरादून/नई दिल्ली :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से भेंट की। इस दौरान महाराज ने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मंत्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का अटूट रिश्ता है, साथ ही दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सांस्कृतिक संबंध भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत की NDRF की टीमें दिन-रात नेपाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महेन्द्रनगर और बनबसा के बीच स्थित लैंड पोर्ट से संबंधित जो भी बाधाएं थीं, उनका समाधान कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में और भारत सरकार के सहयोग से तराई क्षेत्र में पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। लैंड पोर्ट के बनने से इसका सीधा लाभ नेपाल को मिलेगा और इससे दोनों देशों के पर्यटन को नई गति मिलेगी।

सतपाल महाराज ने कहा कि नेपाल के केवल एक क्षेत्र में यह आपदा आई है, शेष सभी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए पर्यटकों को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top