Breaking News
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ, ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ, ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश।

देहरादून :- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, सुरक्षित रख-रखाव और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को वेयरहाउस की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं सजगता के साथ निर्वहन करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के तहत वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निरीक्षण प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईवीएम नोडल दिनक रौतेला, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित आम आदमी पार्टी के कमल राणा, बीजेपी के दौलतराम मकवाना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top