Breaking News
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं व, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं व, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय का सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 82.62 लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सी०सी० मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 62.19 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 37.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा धौरणखास, जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 2.27 करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं हेतु ₹ 61.76 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ई०सी०बी०सी० भवन के निर्माण हेतु ₹16.13 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में धनराशि ₹1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान हेतु ₹ 9.80 करोड़, सम्भागीय परिवहन कार्यालय हेतु ₹ 10.98 करोड तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक हेतु ₹ 4.93 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया हैै।

मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 03 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु ₹ 10 करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 7.56 करोड़, में से ₹ 4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किये जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष ₹ 36.51 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top