Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा व वीर केशरी चंद की 79वें शहीदी दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा व वीर केशरी चंद की 79वें शहीदी दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून:- शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं सहयोगी अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा और वीर केशरी चंद के 79वें शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने द्वितीय विश्व युद्ध के स्वंतत्रता सैनानियों के परिवार जनों और महान विभूतियों को सम्मानित भी किया।

मंत्री जोशी ने आजाद हिंद फौज के दो वीर सपूत शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद की वीरता और राष्ट्रभूमि के लिए उनके अमर प्रेम को स्मरण किया। मंत्री जोशी ने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीरों में शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम देहरादून के रणबाकुरों में गोर्खा समुदाय में आदर्श के साथ लिया जाता है। पराक्रम और शौर्य के नैसर्गिक गुणों से पूर्ण दल बहादुर ने 1924 में ब्रिटिश इण्डियन आर्मी के गोरखा राइफल्स में भर्ती हो गए थे। ब्रिटिश आर्मी की तरफ से वजीस्तिान (पाकिस्तान, अफगानिस्तान सीमा) में अपने अदभुत शौर्य प्रदर्शन दिखाने के लिए इन्हें मैन्शन इन डिस्पैच के सैन्य पदक से सम्मानित किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने वीर केसरी चन्द के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा उत्तराखंड के जौनसार बावर में जन्मे वीर केसरी चन्द बचपन से ही निर्भीक और साहसी थे। उन्होंने कहा अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा और वीर केशरी चंद ने अल्पायु में यह अमर बलिदानी आज के ही दिन ब्रिटिश सरकार के आगे घुटने न टेककर हंसते-हंसते ‘भारतमाता की जय’ और ‘जयहिन्द’ का उदघोष करते हुये फांसी के फन्दे पर झूल गए। मंत्री ने कहा जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सैनिकों का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है। और  ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, गोरखली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, महासचिव श्याम राणा, पीबीआरओ अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, राजेंद्र मल, आशीष शर्मा, ओपी गुरुंग, अशोक वल्लभ शर्मा, टी. डी. भूटिया, बाल कृष्ण बराल, मेग बहादुर थापा, उदय ठाकुर, आचार्य कृष्ण प्रसाद, कमला थापा, लीला शर्मा, प्रभा शाह, वंदना ठाकुर, आर एस थापा, ज्योति, सपना मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top