Breaking News
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए।

सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची राजनीतिक दलों को सौंपी गई, जिले में बनाए गए 2,045 पोलिंग स्टेशन।

देहरादून :- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संपादन के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों को विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

*जिले में अब 11.94 लाख से अधिक मतदाता*

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 11,90,805 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 6,15,349 पुरुष, 5,75,404 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,94,797 हो गई है। इनमें 6,17,041 पुरुष, 5,77,706 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। अंतिम सूची में 9,371 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 36,042 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जबकि मृत्यु, स्थानांतरण एवं अन्य कारणों से 32,050 नाम हटाए गए। इस प्रकार प्रारूप सूची की तुलना में अंतिम मतदाता सूची में कुल 3,992 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

*सहसपुर में सर्वाधिक मतदाता*

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सहसपुर में सर्वाधिक 1,60,507 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके बाद धर्मपुर में 1,50,400, डोईवाला में 1,46,980, रायपुर में 1,38,164 और ऋषिकेश में 1,25,553 मतदाता हैं।

इसी प्रकार चकराता विधानसभा क्षेत्र में 1,04,060, विकासनगर में 1,00,402, मसूरी में 98,953, देहरादून कैंट में 89,209 तथा राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में 80,569 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,045 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद*

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविन्द्र ज्वांठा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार जैन एवं महेश गुप्ता, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जसविंदर सिंह एवं सुनील जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी के सतेन्द्र कुमार एवं सतेन्द्र चोपड़ा तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा शामिल रहे। जनपद के सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top