Breaking News
सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट, छात्रसंघ चुनाव में जीत पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट, छात्रसंघ चुनाव में जीत पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।
उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री धामी ने आयुष एवं ईएसआई के, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
मुख्यमंत्री धामी ने आयुष एवं ईएसआई के, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, बुजुर्गों के उत्पीड़न पर कडा एक्शन, भरण-पोषण कानून में वाद दर्ज।
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, बुजुर्गों के उत्पीड़न पर कडा एक्शन, भरण-पोषण कानून में वाद दर्ज।
प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को, धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान, रेखा आर्या।
प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को, धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान, रेखा आर्या।
सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने, मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने, मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।

उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।

उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।

खटीमा में आयोजित आदि रगोत्सव-2026 की भी साक्षी बनी टीम।

फिल्म की टीम ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री का जताया आभार।

देहरादून/नैनीताल :- हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सोमवार को कैंची धाम नैनीताल में बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। टीम ने दर्शन की सुगम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

हनुमान अंश’ फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। टीम ने खटीमा में आयेाजित आदि रंगोत्सव-2026 में शामिल होकर उत्तराखंड की संस्कृति के विविध आयामों, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों को करीब से देखा, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

टीम द्वारा कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। टीम द्वारा देशभर के लोगों से उत्तराखंड आने की अपील भी की गई।

फिल्म टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्ध संस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती रही है। उन्होंने देशवासियों से उत्तराखंड आने और चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनत्व उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उन्हें उत्तराखंड आने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top