Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

बदरीनाथ धाम यात्रा के शुभ शुरूआत हेतु शनिवार को संपन्न हुई वीर तिमुंडिया पूजा।

बदरीनाथ धाम यात्रा के शुभ शुरूआत हेतु शनिवार को संपन्न हुई वीर तिमुंडिया पूजा।

देहरादून/जोशीमठ(चमोली): बदरीनाथ यात्रा के सफलता एवं कुशलता हेतु शनिवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में तिमुंडिया मंदिर में पूजा संपन्न हुई। पूजा- अर्चना के बाद तिमुंडिया वीर का आह्वान हुआ भरत बैंजवाड़ी पर पश्वा( अवतारी पुरूष) तिमुंडिया वीर जागृत हुआ उन्होंने पांच किलो से अधिक चावल- गुड़ कई घड़े पानी का भोग गृहण किया यह देखकर सभी श्रद्धालु अचंभित रह गये। पश्वा ने बदरीविशाल यात्रा के निविघ्न शुरू होने का भी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे।

शनिवार अपराह्न ढ़ाई बजे से नृसिंह मंदिर प्रांगण में तिमुंडिया पूजा शुरू हुई जो देर शाम को संपन्न होगी। मान्यता है कि मां दुर्गा से स्थानीय लोगों ने तिमुंडिया के भय से बचाने की प्रार्थना की तो मां दुर्गा ने उसके तीन में से दो सिर काट दिये डर के मारे एक सिर का तिमुंडिया छमा याचनाकर मां दुर्गा की शरण में चला गया। मां दुर्गा ने तिमुंडिया को क्षमा कर दिया वचन लिया कि तुम किसी भी आमजन को दु:खी नहीं करोगे। बाद में मां दुर्गा ने आशीर्वाद दिया कि जब भी बदरीनाथ धाम यात्रा शुरू होगी उससे पहले नृसिंह मंदिर मठांगण में तिमुंडिया की पूजा की जायेगी इसी मान्यता के तहत हर वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले शनिवार को तिमुंडिया पूजा होती है।

तिमुंडिया पूजा के अवसर पर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, डीजीसी प्रकाश भंडारी,भाजपा नेता सुभाष डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती मंदिर समिति पूर्व सदस्य नरेश नौटियाल, देवपुजाई समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ठ एवं विवेक थपलियाल सतीश भट्ट,अनिल नंबूरी,गौरव नंबूरी, गोविंद भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रबंधक भूपेंद्र राणा प्रबंधक अजय सती, अनसुइया नौटियाल अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top