Breaking News
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त।
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डॉ0 आशीष चौहान।
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डॉ0 आशीष चौहान।
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम।
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम।
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी।
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी।
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के, 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई।
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के, 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई।
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन व राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा।
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन व राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा।
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित, महाराज।
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित, महाराज।

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डॉ0 आशीष चौहान।

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डॉ0 आशीष चौहान।

8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन।

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश।

देहरादून :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के उपरांत निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु चालाये जाने वाले विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों के साथ बैठक आयोजित की गई। भारतीय नागरिक पात्र मतदाताओं जो निर्वाचन नामावली में नाम जुड़ने से वंचित रह गए हैं को मतदाता सूची में शामिल किए जाने तथा अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जो भारतीय नागरिक पात्र मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक 3 दिनों तक बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए पात्र नागरिकों को नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपनी-2 विधानसभा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ टेबल-टॉप बैठक आयोजित की जाए तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी अभियान की प्रक्रिया, दायित्व एवं निर्धारित समय-सारणी के संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर घर-घर सत्यापन तक प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्राप्त आवेदनों एवं फॉर्म-6 की नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए क्षेत्रवार एवं बूथवार प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करते हुए प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली, कांग्रेस से जसविन्दर सिंह गोगी, सीपीआई(एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से कमल राणा, कांग्रेस के सनील जायसवाल उपस्थित रहे। समसत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी आनलाईन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top