Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, डॉ. आशीष चौहान।

सीएम धामी ने ओलावृष्टि के कुछ ही समय बाद, प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाजपुर में उतरकर किया स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण, 112 सायरनों पर मिला अलर्ट।

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, मुख्यमंत्री।

श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान।

देहरादून :- लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय संस्था) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में 08 अक्टूबर 2026 से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुक्सा जनजाति के 46 गांवों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार एवं उसकी महत्ता से अवगत कराना है, ताकि एक सुदृढ़ और समावेशी लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया जा सके।

इस दौरान रेफल होम के दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के तरीकों और मताधिकार के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को आगामी चुनाव में स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुश्री प्रिया लाल, सुश्री पूनम चमोली, श्री पुष्पेंद्र एवं श्री प्रज्वल सहित संस्था के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top