Breaking News
सीएम धामी ने की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कुम्भ मेला के कार्यो के लिए, ₹ 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कुम्भ मेला के कार्यो के लिए, ₹ 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध, राजनीतिक हताशा का परिचायक, मुख्यमंत्री धामी।
SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध, राजनीतिक हताशा का परिचायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं।
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, मुख्यमंत्री।
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, मुख्यमंत्री।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बोले विशेषज्ञ, समय पर पहचान से दे सकते हैं स्तन कैंसर को मात। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बोले विशेषज्ञ, समय पर पहचान से दे सकते हैं स्तन कैंसर को मात। 
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में किया पुतला दहन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साधा निशाना।
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में किया पुतला दहन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साधा निशाना।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विश्व मानसिक स्वास्थ्य पर चलाया जनजागरूकता अभियान।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विश्व मानसिक स्वास्थ्य पर चलाया जनजागरूकता अभियान।
मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध, राजनीतिक हताशा का परिचायक, मुख्यमंत्री धामी।

SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध, राजनीतिक हताशा का परिचायक, मुख्यमंत्री धामी।

कांग्रेस अपने शासनकाल का इतिहास देखे, तब भी होती थी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया : सीएम धामी।

पारदर्शी चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस, मुख्यमंत्री।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए SIR को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस विषय पर लगातार भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस को अपने शासनकाल का इतिहास भी देखना चाहिए। पूर्व में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया होती रही है, लेकिन उस समय कांग्रेस को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। आज उसी प्रकार की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को उजागर करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके। भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस विकास की इस यात्रा में अपनी घटती राजनीतिक प्रासंगिकता से असहज है। यही कारण है कि वह जनहित और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर भी भ्रम और विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता में अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top