Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किया समर्पित, मुख्यमंत्री धामी।
अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किया समर्पित, मुख्यमंत्री धामी।
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने, आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार।
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने, आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार।
राहुल का एनएसए को ‘विलेन’ बताना देश विरोधी कृत्य, महेंद्र भट्ट।
राहुल का एनएसए को ‘विलेन’ बताना देश विरोधी कृत्य, महेंद्र भट्ट।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की, समीक्षा करते हुए नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की, समीक्षा करते हुए नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर।
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में, सरकार कर रही लगातार कार्य, रेखा आर्या।
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में, सरकार कर रही लगातार कार्य, रेखा आर्या।
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना।

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में, सरकार कर रही लगातार कार्य, रेखा आर्या।

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में, सरकार कर रही लगातार कार्य, रेखा आर्या।

समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान, रेखा आर्या। 

मुख्यमंत्री धामी के साथ ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में हुई  शामिल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर किया सम्मानित।

देहरादून :- आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून स्थित आईआरडीटीटी सभागार सर्वे चौक में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 149 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को सम्मान देना और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उनकी शैक्षिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केवल बालिकाओं के सशक्तिकरण का ही नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने तथा सम्मान देने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब समाज में बेटियों के जन्म को अभिशाप के रूप में देखा जाता था, लेकिन समय के साथ शिक्षा के बढ़ते अवसरों और सामाजिक जागरूकता ने इस सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत मानें,साथ ही अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और चुनौतियों का सामना करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बी.एल. राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मेधावी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top