Breaking News
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 
लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।

उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, डीएम।

देहरादून :- उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि अतिथियों के आगमन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने तथा जरूरत के अनुसार वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top