Breaking News
आगामी विधानसभा चुनाव-2027 देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।

साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाने की प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top