Breaking News
भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम धामी।
भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम धामी।
विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।
मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, पुरानी व बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को, तत्काल बदलने के दिए निर्देश। 
मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, पुरानी व बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को, तत्काल बदलने के दिए निर्देश। 
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर, प्रमुख सचिव।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील।

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया है।आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड से संबद्ध “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज से उनके सर्कुलर रोड स्थित आवास पर भेंट कर विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करते हुए 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर उनका आभार जताया है।

ज्ञात हो कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर को विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, स्यूंसी में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड रत्न जयानंद भारती जी से संबंधित भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।

प्रतिनिधि मंडल में आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के संरक्षण वासुदेव विमल, अध्यक्ष महेशानंद आर्य, मंत्री जनजीवन राम आर्य, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कोहली, पूर्व प्रमुख प्रीति देवी, धनेन्द्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, चन्द्र प्रकाश आर्य एवं हेमराज प्रियव्रत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top