Breaking News
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश।
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश।

 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 

 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश।

देहरादून :- देहरादून जनपद में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के अंतर्गत बुक्सा जनजाति के परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने विकासखंड विकासनगर, सहसपुर एवं डोईवाला के 46 गांवों में निवासरत बुक्सा जनजाति के पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत इन गांवों में निवासरत परिवारों को सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिह्नित गांवों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के साथ ही योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी।

निर्देशों के तहत जनजाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पेयजल, विद्युत तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की प्रगति का विवरण तैयार करने को कहा गया है।

इसके अतिरिक्त, संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवनों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, विद्युत संयोजन तथा कंप्यूटर-प्रिंटर जैसी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का मकसद पीवीटीजी परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top