Breaking News
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।

टेबल टेनिस में प्रियंशी आर्य और सिद्धार्थ ने दर्ज की जीत।

बैडमिंटन में अभिषेक गौड़ और वैष्णवी रहे विजेता।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव-2026 के अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के सचिन को पराजित किया।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग में एमबीबीएस की प्रियंशी आर्य ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की अंशिका तिवारी को शिकस्त दी। बालिका युगल वर्ग में नर्सिंग की तेंजिन नाइदोन और तंजिंग बागमो की जोड़ी विजेता रही। बालक एकल वर्ग में स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज के सिद्धार्थ ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अस्मित को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, बालक युगल वर्ग में जगजीत और भौमिक की जोड़ी ने प्रियांश नेगी और सचिन को पराजित किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अभिषेक गौड़ ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के अंशुल को हराया। बालक युगल वर्ग में स्कूल ऑफ फार्मेसी के आदित्य और तनिष्क की जोड़ी ने बाजी मारी। बालिका एकल वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की वैष्णवी ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज की नायशा को पराजित किया। वहीं, बालिका युगल वर्ग में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की अनीशा और अनुपमा की जोड़ी ने नर्सिंग की तेंजिन और ऋतुजा को हराकर जीत हासिल की।

इस अवसर पर डॉ. मनीष, क्रिकेट कोऑर्डिनेटर, डॉ. ऋषा सक्सेना, कैरम कोऑर्डिनेटर, डॉ. कमल, वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर, डॉ. सुरेन्द्र, बैडमिंटन कोऑर्डिनेटर, हरीश शर्मा, को ऑर्डिनेटर टी. टी., डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. मनीष देव सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top