Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

अच्छी खबर :- कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

अच्छी खबर :- कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश

देहरादून:- श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतुय कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट तथा तीन कैथ लैब टेक्निशियन की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से भी उक्त पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विभागीय सचिव आर. राजेश कुमार ने मिशन निदेश, एनएचएम को पत्र जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के रिक्त 05 पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। डा. रावत ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को खास फायदा मिलेगा।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के चलते प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने चारधाम यात्रा को दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट एवं कैथ लैब टेक्नीशियन के पदों को भरने, यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों के लिये हेल्थ एडवाजरी करने, चिकित्सा सुविधाओं तथा तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श से अवगत कराये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती करने की मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top