Breaking News
जेनी प्रकरण में उठे गंभीर सवालों पर, कांग्रेस क्यों चुप्पी साधे हुई है, रुचि भट्ट।
जेनी प्रकरण में उठे गंभीर सवालों पर, कांग्रेस क्यों चुप्पी साधे हुई है, रुचि भट्ट।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान।
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।

जेनी प्रकरण में उठे गंभीर सवालों पर, कांग्रेस क्यों चुप्पी साधे हुई है, रुचि भट्ट।

जेनी प्रकरण में उठे गंभीर सवालों पर, कांग्रेस क्यों चुप्पी साधे हुई है, रुचि भट्ट।

पत्नी दीप्ति रावत के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान और सोनिया रावत के वक्तव्यों को गंभीरता से लेकर, सच्चाई सामने आना जरूरी।

देहरादून :- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत पर लगाए गए गंभीर आरोपों के साथ ही उनकी पत्नी दीप्ति रावत द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान और सोनिया रावत के वक्तव्यों ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की चुप्पी अनेक सवाल खड़े करती है।

रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेता महिला सम्मान, महिला अधिकारों और महिला न्याय की बात करते हुए नहीं थकते, लेकिन जब सवाल अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर उठते हैं, तो पार्टी नेतृत्व मौन क्यों हो जाता है? क्या महिला सम्मान और न्याय के सिद्धांत केवल राजनीतिक भाषणों और दूसरों पर आरोप लगाने तक ही सीमित हैं?

उन्होंने कहा कि जब किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता पर इस प्रकार के गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं और उनसे जुड़े लोगों के बयान भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बनते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। आरोपों को केवल राजनीतिक बयानबाजी बताकर खारिज नहीं किया जा सकता और न ही जांच से बचने के लिए राजनीतिक इधर उधर की अनर्गल बातों का सहारा लिया जाना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि हरक सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के पद से हटाया जाए। उन्होंने सरकार से जांच की मांग भी करते हुए ताकि सच जनता के सामने आ सके। साथ ही रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उसके लिए महिला सम्मान वास्तव में कोई नैतिक प्रतिबद्धता है या फिर यह केवल राजनीतिक सुविधा के अनुसार इस्तेमाल किया जाने वाला मुद्दा है? यदि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और न्याय के प्रति गंभीर है, तो उसे इस मामले में भी वही मापदंड अपनाने चाहिए, जिनकी दुहाई वह दूसरे मामलों में देती रही है। उन्होंने अंत में कहा कि महिला न्याय किसी पार्टी की राजनीति से बड़ा विषय है। किसी भी महिला की आवाज को राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू पर नहीं तौला जाना चाहिए। जनता जानना चाहती है कि इस पूरे प्रकरण की सच्चाई क्या है और कांग्रेस नेतृत्व उस सच्चाई को सामने लाने के लिए क्या कदम उठा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डाक्टर दिव्या नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top