Breaking News
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनगणना-2027 के तहत पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण, नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनगणना-2027 के तहत पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण, नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील।
सीएम धामी ने छठ महापर्व पर, भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की पूजा-अर्चना।
सीएम धामी ने छठ महापर्व पर, भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की पूजा-अर्चना।

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।

चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को प्राथमिक शिक्षा की सेवाओं की होगी गणना।

देहरादून :- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वेतन संबंधी भ्रांतियों को दूर कर दिया गया है। अब प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नत एलटी शिक्षकों की समान वेतनमान वाले पद पर की गई पूर्व सेवाओं को भी गणना में सम्मिलित किया जायेगा, जिसका लाभ विभाग में कार्यरत हजारों शिक्षकों को मिलेगा। विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई और शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत का आभार जताया। 

राज्य सरकार ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति से संबंधित शासनादेश संख्या 150/XXIV-नवसृजित /2019-09(04)2017, दिनांक 06 सितम्बर, 2019 में संशोधन कर दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव की ओर से जारी आदेश के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थाओं के शैक्षणिक पदों पर नियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कार्मिकों को साधारण वेतनमान में 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर चयन वेतनमान तथा चयन वेतनमान में 12 वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जायेगा। पूर्व में जारी शासनादेश में संशोधन के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नत एलटी शिक्षकों की समान वेतनमान वाले पद पर की गई पूर्व सेवाओं को भी गणना में सम्मिलित करने का स्पष्ट प्रावधान कर दिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा, जिनकी पदोन्नति के कारण सेवा अवधि की गणना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। संशोधित शासनादेश के अनुसार, प्राथमिक शिक्षा से पदोन्नत होकर माध्यमिक शिक्षा में एलटी संवर्ग के ऐसे शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षा में समान वेतनमान वाले पद पर की गई सेवाओं को भी चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की गणना में शामिल किया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित प्रावधान के अतिरिक्त पूर्व शासनादेश की अन्य शर्तें एवं प्रावधान यथावत रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा शिक्षक हित में किए गए इस संशोधन को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कार्यरत कार्मिकों की सेवा संबंधी विसंगतियों के निराकरण की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश के शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इस निर्णय से प्राथमिक शिक्षा से पदोन्नत होकर माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। *डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालय शिक्षा मंत्री उत्तराखंड।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top