Breaking News
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।

अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।

GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।

बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराएं और लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इगास पर्व लोक आस्था, पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकें।

मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अपने पैतृक गांवों में लोकपर्व मनाने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top