Breaking News
संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर, सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर, सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा, 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक होगी आयोजित। 
देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा, 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक होगी आयोजित। 
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यात्रा का किया स्वागत, विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर हुआ अभिनंदन।
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यात्रा का किया स्वागत, विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर हुआ अभिनंदन।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार।
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, मुख्यमंत्री धामी।
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, मुख्यमंत्री।

धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध।

देहरादून/खटीमा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को सत्य, सेवा, समानता और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ ही जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। उनका संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना एवं रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर  पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी एवं किशन सिंह किन्ना, श्रीमती फरजाना बेगम, मेला समिति के अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार एवं श्रीमती निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top