Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए 28 किसानों का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी।

मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि।

मुख्यमंत्री धामी ने खेल प्रतिभाओं को, प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी।

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन, गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल।

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर, सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा, 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक होगी आयोजित। 
देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा, 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक होगी आयोजित। 

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने किया ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत का विमोचन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top