Breaking News
सूबे में 2 लाख किसानों को, 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
सूबे में 2 लाख किसानों को, 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
सीएम धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
सीएम धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत।
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत।
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन।
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन।
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने व निर्धारित समय में पूर्ण करने के दिए निर्देश। 
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने व निर्धारित समय में पूर्ण करने के दिए निर्देश। 
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें, मुख्यमंत्री।
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें, मुख्यमंत्री।
मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि।
मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि।

सूबे में 2 लाख किसानों को, 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।

सूबे में 2 लाख किसानों को, 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।

दिसम्बर माह में वृहद स्तर पर लगेंगे सहकारिता मेले।

विभागीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये तैयारी के निर्देश।

देहरादून :- प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड मुख्यालय, देहरादून में सहकारिता विभाग एवं नाबार्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की प्रगति, ब्याजमुक्त ऋण वितरण, जिला सहकारी बैंकों के एनपीए, शीर्ष सहकारी संस्थानों की आगामी एजीएम की रूपरेखा तथा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली।

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से सरलता एवं सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 1 दिसंबर से प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में सहकारिता ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इन ऋण मेलों के माध्यम से दो लाख किसानों को लाभान्वित करने तथा लगभग 600 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी 95 विकासखंडों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ऋण वितरण की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

*400 करोड़ रुपये के एनपीए की वसूली का लक्ष्य*

बैठक में जिला सहकारी बैंकों के एनपीए की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनपीए कम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंकों के एनपीए की वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि लगभग 400 करोड़ रुपये के एनपीए की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए।

*पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट तलब*

समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने पिछली समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट भी प्राप्त की। उन्होंने अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक एवं उप निबंधक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर से जनपदों में प्रत्येक एमपैक्स (MPACS) स्तर पर बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट आगामी 7 दिसंबर को प्रस्तुत करें। मंत्री ने कहा कि वह स्वयं 7 दिसंबर को अधिकारियों के साथ समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करेंगे।

बैठक में अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, पैक्स (PACS), कॉमन सर्विस सेंटर तथा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों की जनपदवार स्थित से अवगत कराया।

*जनपदवार ऋण वितरण की समीक्षा में चमोली 63 प्रतिशत उपलब्धि के साथ आगे*

बैठक में प्रदेशभर में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण की जनपदवार प्रगति प्रस्तुत की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चमोली जनपद ने 63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 52 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 50 प्रतिशत, हरिद्वार में 49 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल में 46 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 43 प्रतिशत तथा देहरादून में 32.72 प्रतिशत ऋण वितरण की उपलब्धि दर्ज की गई।

*दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की भी हुई समीक्षा*

बैठक में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत मध्यकालीन ऋण वितरण की जनपदवार स्थिति भी मंत्री के समक्ष रखी गई।

मध्यकालीन ऋण वितरण में पिथौरागढ़ जनपद ने 72 प्रतिशत, चमोली ने 65 प्रतिशत, नैनीताल ने 64 प्रतिशत, उत्तरकाशी ने 56 प्रतिशत, चंपावत ने 53 प्रतिशत तथा ऊधमसिंह नगर ने 52 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। वहीं रुद्रप्रयाग जनपद में 43.34 प्रतिशत ऋण वितरण की उपलब्धि दर्ज की गई।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार कुल 37,271 करोड़ रुपये के निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 19,623.89 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस प्रकार प्रदेश में लगभग 52 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।

बैठक में जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, नाबार्ड के महाप्रबंधक पंकज यादव, अपर निबंधक ईरा उप्रेती एवं आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी एवं रविंद्री मंदरवाल, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा, उप निबंधक राजेश चौहान, नाबार्ड के डीजीएम भूपेंद्र कुमार, रविदास सहित विभाग एवं नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top