Breaking News
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा, डाॅ. धन सिंह रावत।
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा, डाॅ. धन सिंह रावत।
SGRR एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन।
SGRR एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन।
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार।
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्ग कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्ग कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर, कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान खेती।
हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर, कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान खेती।
कैबिनेट बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में, कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति को मंजूरी।
कैबिनेट बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में, कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति को मंजूरी।
सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 
सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा – करन माहरा

अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा – करन माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श करन माहरा ने प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को आ रही परेशानियों पर धामी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।तीर्थ यात्रियों को यात्रा प्रारम्भ स्थल ऋषिकेश से लेकर श्री केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री तक कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष चारधाम तीर्थ यात्रा में सरकारी अव्यवस्था के चलते पहले ही सप्ताह कई लोग हताहत हो चुके हैं तथा चारों धामों की तीर्थ यात्रा में लोगों को भारी अव्यवस्था एवं सड़कों पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जहां एक ओर श्रीकेदारनाथ यात्रा के मुख्य द्वार गौरीकुंड में ट्रांस्फार्मर के जलने से यात्रा के पहले दिन से ही विद्युत व्यवस्था ठप्प पडी हुई है । पेयजल का भारी संकट खड़ा हो गया है, वहीं गंगोत्री धाम के मुख्य मार्ग टूटने के कारण लोगों को पगडंडी के सहारे जाना पड रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा के प्रति पहले दिन से ही कतई गंभीर नहीं दिखाई देती है तथा चारधाम यात्रा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था के चलते तीर्थ यात्रा करने आये श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं का नितांत अभाव बना हुआ है। यात्रा मार्ग में न तो मेडिकल सुविधा है, न पेयजल सुविधा और न ही रात्रि विश्राम की कोई सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल सुविधा के अभाव के चलते यात्रा के पहले हफ्ते ही 3 तीर्थ यात्री अपनी जान गंवा बैठे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चार धाम तीर्थ यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रात्रि विश्राम, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधायें चाकचौबंद की जाय । जाम की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के साथ ही यात्रा मार्गों पर अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top