Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को, गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना, सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री धामी।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को, गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना, सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम, मुख्यमंत्री धामी।
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस, डॉ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस, डॉ. धन सिंह रावत।
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद।
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की 20 फ़रवरी तक बढ़ाई अवधि। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की 20 फ़रवरी तक बढ़ाई अवधि। 
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना, रेखा आर्या।
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना, रेखा आर्या।
केंद्रीय बजट 2026 से, उत्तराखंड पहाड़ों में खुलेगा पर्यटन का नया रास्ता, जानिए आम बजट से क्या मिला फायदा।
केंद्रीय बजट 2026 से, उत्तराखंड पहाड़ों में खुलेगा पर्यटन का नया रास्ता, जानिए आम बजट से क्या मिला फायदा।
बजट 2026-27 से देश और राज्यों के, विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
बजट 2026-27 से देश और राज्यों के, विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट, महाराज।
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट, महाराज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में, एक सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में, एक सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

मंत्री सतपाल महाराज ने किए बद्री-केदार के दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

मंत्री सतपाल महाराज ने किए बद्री-केदार के दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

देहरादून/रुद्रप्रयाग:- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धामों में पहुंचकर देव दर्शन एवं पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बद्री-केदार से आशीर्वाद मांगा।

मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भी भेंट की। पूजा अर्चना के बाद पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने करने के साथ-साथ तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की। केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे। यहां भी उन्होंने विश्व एवं जन कल्याण की कामना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता की भगवान बद्री विशाल से कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पर्यटन मंत्री को अंग वस्त्र, शाल एवं बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री महाराज के बद्रीनाथ पहुंचने पर बामणी गांव के लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक प्रत्यावेदन भी सौंपा। उन्होंने उनको आश्वस्त किया कि उनका प्रत्यावेदन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज कर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए मंगल कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के के अलावा अधिकारियों से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए अतिथि देव भवः की भावना से श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग की भी बात कही। इस मौके पर पर्यटन मंत्री एवं गढवाल आयुक्त ने बदरीनाथ में चल रहे महायोजना के कार्यो की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी, स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top