Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, कन्हैया की गिनती 5 लाख से तो हमारी गिनती 12 लाख से शुरू होती है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, कन्हैया की गिनती 5 लाख से तो हमारी गिनती 12 लाख से शुरू होती है।

देहरादून/नई दिल्ली:-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत मुस्तकाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार में सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला शक्ति जनसभा में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति को रखा है महिलाओं के सशक्तिकरण और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए 33% आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा अब देश महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा यहां उपस्थित मातृशक्ति की ऊर्जा व उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय होगी। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि यदि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की गिनती 5 लाख मुसलमान मतदाताओं से होती है तो हमारी गिनती 12 लाख हिंदू मतदाताओं से प्रारंभ होती है। बताते चले कि कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के सोशल मीडिया में एक पोस्ट के बाद कैबिनेट मंत्री ने यह बयान दिया।

इस कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा प्रियल भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी विष्णु मित्तल, सुरभि, मनोज त्यागी, बिन्नी वर्मा, राकेश परासर, गिरीश बलूनी सहित हजारो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top