Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

क्या गर्मी के दिनों में रोजाना प्याज खाना होता है सही? जानें इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है

क्या गर्मी के दिनों में रोजाना प्याज खाना होता है सही? जानें इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है

गर्मी के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण लू की चपेट में आ जाते हैं. जिससे लूज मोशन, उल्टी, घबराहट जैसी समस्या होने लगती है. इससे बचने के लिए कुछ लोग तुरंत दवाइयों का सेवन कर लेते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाई खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आपको घबराहट, बेचैनी से छुटकारा पाना है, तो आप रोजाना खाने के साथ प्याज का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर को अनेक फायदे होंगे। आइए जानते हैं इसके फायदो के बारे में।

प्याज के फायदे
गर्मियों में प्याज का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. प्याज में कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे यह गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। बता दें कि प्याज में विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्मी के दिनों में लू से बचते हैं. प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

खून को करेगा साफ
प्याज का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेदिक उपचार के लिए भी किया जाता है यह खून को साफ करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में सर्दी खांसी या पेट खराब जैसी समस्या होती है इससे राहत पाने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा प्याज खाने से मुंह में छाले और गले में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान
यही नहीं कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है जिससे त्वचा पर लाल दाने पेट में दर्द जैसी समस्या होने की संभावना रहती है। अगर प्याज का सेवन करने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसलिए गर्मी के दिनों में रोजाना लिमिटेड मात्रा में प्याज का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top