Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है- पीएम मोदी

कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है- पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे पीएम मोदी ने हरियाणा (Haryana) में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) पर प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है. आप प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे देश का भविष्य भी चुनेंगे. एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है और दूसरी ओर कौन है? कोई अता-पता ही नहीं है।’

पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर निशाना
विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, ‘इंडी अलायंस वालों का हाल तो ऐसा है कि गाय ने दूध दिया नहीं, लेकिन घी खाने के लिए इंडी वालों में झगड़ा शुरू हो गया. अब ये लोग कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा. 5 साल, 5 पीएम! आप मुझे बताइए, ऐसे देश चलेगा क्या? ये लोग देश को फिर से गड्ढे में धकेलना चाहते हैं।’

‘इंडी जमात का ढोल फट गया’
पीएम ने कहा, ‘देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है. इसलिए इनका ये हाल हुआ है. 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है. आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया. कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है. इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया. एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए. अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।’

‘हरियाणा के घी-मक्खन का जोर पूरी दुनिया देख रही’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है. सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है. अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है. हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।’

ममता बनर्जी पर बोला हमला
उन्होंने कहा, ‘बंगाल में इंडी जमात के लोगों ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था. जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, वो मुसलमानों को और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था. हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं. आप इंडी जमात वालों की मानसिकता देखिए. बंगाल की मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेंगी. मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देकर रहेंगी।’

राहुल गांधी पर निशाना
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता, लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें. कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है. कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया. कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया. अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top