Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

सूबे में एनसीसी कैडेट्स का धुलाई भत्ता हुआ चार गुना, सीनियर जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ, डॉ. धन सिंह रावत।

सूबे में एनसीसी कैडेट्स का धुलाई भत्ता हुआ चार गुना, सीनियर जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ, डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून:- सूबे के स्कूलों एवं कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल हजारों कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेटों को अनुमन्य धुलाई एवं पॉलिश भत्ते की दरों वृद्धि की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब कैडेट्स को वर्दी की धुलाई व बूट पॉलिश के लिये रूपये 41 दिये जायेंगे, जबकि पहले यह दर महज 10 रूपये थी। प्रदेशभर के एनसीसी कैडेट्स को शीघ्र ही पुनरीक्षित भत्ते का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स की समस्याओं पर राज्य सरकार ने गौर करते हुये उनके धुलाई और पॉलिश भत्ते में इजाफ कर दिया है। सरकार ने कैडेट्स की वर्दी धुलाई व बूट पॉलिश के लिये अनुमन्य दरों को पुनरीक्षित कर वर्तमान दर रूपये 10 में वृद्धि कर 41 रूपये की मंजूरी दे दी है। एनसीसी कैडेट्स को धुलाई व पॉलिश भत्ता के तौर पर अब 41 रूपये दिया जायेगा जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिविजन कैडेट्स को एक वर्ष में 06 माह जबकि जूनियर डिविजन के कैडेट्स को एक वर्ष में 08 माह हेतु धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अब तक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी जो कि काफी कम थी। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाईयों का गठन करना है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई दौर की उच्च स्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाईयां गठित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top