Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर भाजपा

उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर भाजपा

मोदी-धामी की केमिस्ट्री का उत्तराखंड में स्पष्ट रूप से दिख रहा असर

शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराने जा रहा है

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर किया ताबड़तोड़ प्रचार, फलस्वरूप पांचों सीटों पर जीत का मार्ग हुआ प्रशस्त

देहरादून।  उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की केमिस्ट्री का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा जिस तरह से पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर तेजी से अग्रसर नजर आ रही है, उससे मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति एवं चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में साबित हुए हैं।

लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवार अच्छी खासी लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। स्थिति यह है कि सभी पांचों सीटों पर भाजपा बड़ी मार्जिन के साथ आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराने जा रहा है। काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार प्रत्याशियों के समर्थन में किया जिसके फलस्वरूप अब पांचों सीटों पर जीत का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि देवभूमि के मिजाज को भांपने में धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top