Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना, के विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल।

देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना, के विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल।

देहरादून:- शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा में देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यों जैसे क्रैच बिल्डिंग, पलटन बाजार में जल भराव, ई-बसों के संचालन, सहारनपुर चैक पर हो रहे ड्रेनेज कार्यों, सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति, सीवरेज कार्यों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपूर्ण कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

शहरी विकास मंत्री ने फूटपाथ पर वाहन पार्किंग आदि कब्जों के निराकरण हेतु बोलार्ड लगाये जाने की स्थिति तथा समय-समय पर अतिक्रमण किये गये स्थानों पर ड्राईव चलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिये। उन्होंने चकराता रोड पर फीडर पिलर, डिवाईडर एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की। मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घरों में वाटर मीटर लगाये जाने की स्थिति, आराघर से मोथरोवाला तक के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउण्ड के चारों ओर 08 हाई मास्ट तथा 101 स्ट्रीट लाईट लगाये गये हैं।

मंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना, सोनिका तथा स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top