Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

एक दिन आगे बढ़ी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख

एक दिन आगे बढ़ी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख

अब इस दिन तारीख को होगा शपथ ग्रहण समारोह 

लगातार तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद से ही हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि आखिर नई सरकार कब बनेगी. किसी दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. दरअसल ऐसा लगातार तीसरी बार होगा जब नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. लोकसभा चुनाव के परिणाम तो 4 जून को घोषित हो गए लेकिन अब तक शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है. इस बीच खबर आई है कि नरेंद्र मोदी की 8 जून को शपथ टल गई है. जी हां अब मोदी 8 जून को शपथ नहीं लेंगे।

एनडीए की तीसरी सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह अब एक दिन आगे बढ़ गया है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी 9 जून रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ केंद्रीय मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. इनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी से लेकर टीडीपी और जेडीयू के कुछ सांसद भी शामिल होंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल तय करने को लेकर लगातार मंथन और बैठकों का दौर चल रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को बीजेपी नेता जेपी नड्डा के निवास पर सुबह से ही मीटिंग हो रही है. इस दौरान किस दल को क्या मंत्रालय दिया जाए इसको लेकर भी विचार हो रहा है. एनडीए के कुछ सांसद शुक्रवार को भी बैठक करेंगे. इस दौरान औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना नेता भी चुना जाएगा।

नरेंद्र मोदी भले ही तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले रहे हैं. लेकिन इस बार समीकरण अलग हैं. पहले दो टर्म में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी थी, लेकिन इस बार बीजेपी के पास 241 सीट हैं. यानी उनकी निर्भरता सहयोगी दलों पर बढ़ गई है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन भी 234 सीट हासिल कर चुका है, लिहाजा दोनों ओर से सरकार बनाने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि जितना जल्दी हो सके सरकार बना ली जाए। यही कारण है कि इस बार पीएम मोदी 5 दिन में ही सरकार बना लेंगे. हालांकि इससे पहले 2019 में पीएम मोदी ने नतीजे आने के 7 दिन बाद सरकार बनाई थी, जबकि इससे पहले यानी वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट आने के 10 दिन बाद सरकार बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top